

झीलों का शहर उदयपुर अपनी सुंदरता के लिए तो विख़्यात है ही तभी इसे पूर्व का वेनिस कहा जाता है . वेनिस इटली का एक शहर है और लगभग उसी की फोटोकॉपी है उदयपुर शहर .
उदयपुर शहर को झीलों का शहर भी कहा जाता है. उदयपुर में छोटी बड़ी कुल 7 झीलें हैं . इन्हीं में से एक झील है , जिसका नाम है पिछोला झील . पिछोला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए तो प्रसिद्ध है ही पर इस झील के बीचों बीच है एक महल जो अपने आप में कला का एक नमूना है .





