Fun activities for kids - कोरोना वायरस की वजह से कई शहरों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बेचारे बच्चों को घर में ही क़ैद हो के रहना पड़ गया है। पेरेंट्स के लिए भी कोरोना सर दर्द बन गया है क्योंकि शरारती बच्चे घर में आराम से नहीं बैठते और इन हालातों में बच्चों को बाहर भी नहीं भेज सकते क्योंकि बच्चो के संक्रमित होने के चान्सेस ज्यादा होते हैं। इसलिए आज हम लायें हैं आपके लिए कुछ एक्टिविटीज जो आप अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं। पज़ल्स बच्चों को उलझाए रखने का एक अच्छा तरीका है, इनको बच्चों के साथ साथ बड़े भी खेल सकते हैं, पज़ल्स को बनाने के लिए आपको कई घण्टे लगते हैं और बच्चे इसे मन लगा के बनाते हैं। पज़ल्स बनाने से बच्चों के दिमाग का विकास भी होता है और उसकी फैसले लेने की क्षमता भी बढ़ता है। चित्रकारी बच्चों को बहुत पसंद आती है, बच्चों को रंगों से खेलना बहुत अच्छा लगता है। घर में बंद होने से पहले आप कई तरह के रंग और कागज़ लेकर रख लें और बच्चों को नई नई चीज बनाने के लिए प्रेरित करें अपने बच्चों के साथ रोज़ कुछ न कुछ नया बनाना सीखें, कुकिंग करने से बच्चों को आप नई स्किल सीखा सकते हैं। इस से बच्चों को नई चीज सिखने की आतुरता बढ़ती है और वो खाने की अहमियत भी समझते हैं। Read more – Latest News update in Hindi