



मुग़ल साम्राज्य की नींव रखने वाले तैमूरलंग के वंशज बाबर (Babar) ने भारत में कई वर्षों तक शासन किया। बाबर (Babar) न सिर्फ एक महान योद्धा परन्तु एक महान शासक भी थे। बाबर(Babar) ने 1527 में अयोध्या में एक मस्जिद बनवाई, जो ‘बाबरी मस्जिद’ के नाम से जानी जाती है। बाबर ने आगरा में ज्यामिति विधि से बाग़ बनवाया जिसे ‘नूर-ए -अफ़ग़ान’ या ‘आरामबाग’ के नाम से जाना जाता है और सड़क को मापने के लिए ‘गज-ए -बाबरी’ नामक माप का प्रयोग करवाया।जाने मुग़ल शासक बाबर के सबसे प्रिय और काबिल बेटे हुमायूँ के बारें में सभी तथ्यबाबर का जीवन परिचय (Early Life Of Babar) भारत के पहले मुगल सम्राट बाबर का पूरा नाम ज़हीरुद्दीन मोहम्मद बाबर (Zahir-ud-din Muhammad Babar) था| जिनका जन्म 14 फरवरी 1483 में मध्य एशिया वर्तमान के उज़्बेकिस्तान में हुआ था। बाबर के पिता का नाम उमर शेख मिर्जा (Umar Shekh Mirza) व माता का नाम कुतलुग निगार खानम (Kutlug Nigar Khanam) था। बाबर अपने पिता की और से तैमूर का 5वां वंशज एवं माता की ओर से चंगेज खान का 14वां वंशज था। इस तरह जीत हासिल करना और कुशल प्रशासन बाबर को विरासत में ही मिले थे।





