सही ढंग से ब्रश और फ्लॉस करेंसांस की बदबू का सबसे बड़ा कारण मुंह में बैक्टीरिया और खाने के कणों का जमा होना है। दिन में दो बार ब्रश और रोज़ फ्लॉस का उपयोग करके आप मुंह की साफ-सफाई सुनिश्चित कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया की संख्या कम होती है और दुर्गंध नहीं आती।2. चीनी रहित च्युइंग गम चबाएंचीनी रहित च्युइंग गम चबाने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जो मुंह को साफ और बैक्टीरिया मुक्त रखने में मदद करता है। इससे बदबू भी कम होती है। लेकिन ध्यान रहे कि चीनी युक्त गम से दूर रहें क्योंकि वह बैक्टीरिया को और बढ़ावा देता है।5. हर्ब्स और मसालों का उपयोग करेंपुदीना, सौंफ, इलायची, और लौंग जैसी हर्ब्स और मसाले सांस की बदबू से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होते हैं। इन्हें चबाने से मुंह में ताजगी आती है और दुर्गंध दूर होती है।6. खाने-पीने की आदतों में बदलाव करेंखाने में प्याज, लहसुन और ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन करने से सांस की बदबू होती है। इसलिए इन्हें खाने के बाद मुंह की सफाई का ध्यान रखें। साथ ही, ताजे फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो प्राकृतिक रूप से मुंह को साफ करने में मदद करते हैं।8. डॉक्टर से नियमित जांच कराएंअगर आप बार-बार सांस की बदबू से परेशान रहते हैं तो दंत चिकित्सक से परामर्श लें। मसूड़ों की समस्या या अन्य दंत समस्याओं के कारण भी बदबू हो सकती है। नियमित दंत जांच करवाने से ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है।निष्कर्षसांस की बदबू से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है। बस इन सरल आदतों को अपनाकर आप अपनी सांस को ताजगी और स्वच्छता दे सकते हैं। स्वच्छ और स्वस्थ मुंह न केवल आपकी आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा, बल्कि आपके संपर्क में आने वाले लोगों पर भी अच्छा प्रभाव छोड़ेगा।
0
10
Post Highlightsनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के माध्यम से देश में डिजिटल साक्षरता के मिशन को साकार करने के लिए एसीसी, बीसीसी,सीसीसी, सीसीसी प्लस, ईसीसी (ACC, BCC, CCC, CCC+, ECC) विभिन्न प्रकार के कोर्स (Course) कराये जाते है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) को पहले डीओईएसीसी सोसाइटी (DOEACC Society) के नाम से जाना जाता था। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा कराये जाने वाले सीसीसी कोर्स के बारे में बात करेंगे। ट्रिपल सी या सीसीसी का फुल फॉर्म कोर्स ऑन कंप्यूटर कॉन्सेप्ट (Course on Computer Concept) है। ट्रिपल सी कोर्स (CCC Course) का संबंध जनसाधारण को सामान्य सूचना प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर के बारे में जानकारी प्रदान करना है। जिसके माध्यम से दैनिक कार्यो में डिजिटल साक्षरता का उपयोग किया जा सके एवं हमारा देश डिजिटल जगत की ओर आगे बढ़े। सीसीसी कोर्स के माध्यम से युवा सरकारी नौकरी पाने के लिए भी पात्र होंगे, क्योंकि बहुत सारे सरकारी नौकरियों के लिए सीसीसी कोर्स अब अनिवार्य कर दिया गया है। सरकारी नौकरी Government Job) की प्राप्ति के लिए सीसीसी बहुत आवश्यक कोर्स है, इस कोर्स की सहायता से युवा क्लर्क, स्टेनोग्राफर, पटवारी (Clerk, Stenographer, Patwari) जैसी सरकारी नौकरियाँ पा सकते है।ट्रिपल सी (CCC) कोर्स सभी वर्गों के लोग कर सकते है। देश का कोई भी नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकता है। ट्रिपल सी (CCC) की ऑनलाइन परीक्षा राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के अंतर्गत आने वाले प्रस्तावित संस्थानों के द्वारा करायी जाते है। इस कोर्स के लिए आवेदन विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से ही कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए एक से अधिक बार आवेदन नहीं किया जा सकता है। ट्रिपल सी (CCC) कोर्स की कुल अवधि 80 घंटों की होती हैं जिसमे विद्यार्थियों को कंप्यूटर की अलग-अलग रूप में शिक्षा प्रदान की जाती है जैसे – थ्योरी, ट्यूटोरियल और प्रैक्टिकल (Theory, Tutorials and Practicals) इन सभी प्रक्रियाओं के लिए अलग-अलग समय के अनुसार विधार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाती है। आपको बता दें कि थ्योरी के लिए 25 घंटे की अवधि है, ट्यूटोरियल की 5 घंटे की और प्रैक्टिकल की 50 घंटे की अवधी होती है। सीसीसी प्रमाण पत्र मापदंड 2022कोर्स ऑन कंप्यूटर कांसेप्ट यानि सीसीसी (Course on Computer Concept) के लिए कोई पात्रता नहीं रखी गयी है। ट्रिपल सी के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। हालांकि, आवेदक उन्ही संस्थानों से सीसीसी कोर्स कर सकते है जो राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत आते हों। 10th पास करने के बाद आवेदक इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। इसके साथ ही आवेदक के लिए कोई आयु सीमा भी निर्धारित नहीं की गयी है।सीसीसी ऑनलाइन टेस्ट आवेदन प्रक्रिया फॉर्म 2022सबसे पहले आवेदक को student. nielit. gov. in की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट होगा। वेबसाइट में प्रवेश करने के बाद आपकी स्क्रीन में उसका होम पेज ओपन हो जायेगा। होम पेज पर आपको ऑनलाइन अप्लाई (online apply) के ऑप्शन में क्लिक करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन में नया पेज खुल जायेगा नए पेज में आपको सीसीसी (Course on Computer Concepts) के लिंक में क्लिक करना है। इसके पश्चात आपको आवेदन करने के लिए दिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्देशों को पालन करके Declaration के कॉलम में i agree & proceed पर क्लिक करना है। अब आपको अगले पेज में एग्जामिनेशन एप्लीकेशन फॉर्म (Examination Application Form) की प्राप्ति होगी।इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -
0
3