इलाहाबाद हाई कोर्ट ने, कानपूर की रहने वाली एक महिला सयारा उरुज उर्फ अफ़साना को जमानत देने से इंकार कर दिया है। दरअसल, इस महिला पर यह आरोप है कि उसने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए उकसाया है। जस्टिस संजय कुमार सिंह की अगुवाई में यह फैसला सुनाया है। उन्होंने, जमानत याचिका को ख़ारिज करते हुए कहा कि वह अपने आप को बचाने के लिए, कोर्ट में झूटी कहानी न सुनाये, क्यूंकि सच और सबूत कभी बदल नहीं सकता। यह मामला कानपुर के चमनगंज इलाके की है, जब 23 दिसंबर 2019 को, वकील अहमद नाम के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका ए वारदात से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। वकील अहमद के बेटे, समीर अहमद ने पुलिस को लिखित बयान दिया कि उसकी मां, समीर को फ़ोन करके यह खबर दी कि तुम्हारे अब्बू ने फांसी लगाकर, आत्महत्या कर ली है। यह मामला कानपुर के चमनगंज इलाके की है, जब 23 दिसंबर 2019 को, वकील अहमद नाम के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका ए वारदात से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था। वकील अहमद के बेटे, समीर अहमद ने पुलिस को लिखित बयान दिया कि उसकी मां, समीर को फ़ोन करके यह खबर दी कि तुम्हारे अब्बू ने फांसी लगाकर, आत्महत्या कर ली है। https://lawtrend.in/patni-ke-gair-mardo-ke-sath-relation-pati-ko-suicide-ke-liye-uksaya/




Irrfan's Angrezi Medium leaked online - इरफ़ान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम को एक ऑनलाइन वेबसाइट ने लीक कर दिया है, ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ होने के साथ ही इसको एक वेबसाइट ने लीक कर दिया और ये हाई क्वालिटी में ऑनलइन लीक हो गयी है। जिस वेबसाइट ने इसको लीक किया है उसका नाम है tamilrockers है, ये पहली बार नहीं है जब इस वेबसाइट ने ऐसा काम किया हो। इस से पहले ये वेबसाइट कई अन्य फिल्में भी लीक कर चुकी है। इनमें कुछ फिल्मों के नाम हैं ‘Shubh Mangal Zyada Saavdhan‘ , Love Aaj Kal, Street Dancer 3d इत्यादि, पहले ये वेबसाइट सिर्फ तमिल फिल्मों को ही लीक करती थी पर अभी कुछ सालों में इसने अपना दायरा बढ़ा लिया है और अब ये बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्मों को भी लीक कर रही है। इस से पहले कुछ फिल्म निर्माताओं की टीम ने ऐसी वेबसाइट को रोकने के लिए चेन्नई हाई कोर्ट से गुहार लगायी, कोर्ट ने इन वेबसाइट को बंद करने और लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए पर अभी तक ये वेबसाइट सुचारु रूप से चल रही है। इरफ़ान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ , एक पिता की कहानी है जो अपनी बेटी को विदेश की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाना चाहता है ये कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती रहती है। कोरोना वायरस के चलते कई बड़े शहरों के सिनेमा घर बंद हो गए हैं इस से इस फिल्म की कमाई पर काफी असर पड सकता है । Read more – Latest entertainment update





