logo
logo
Products 

मंत्रिगण जिलों में स्वास्थ्य और उपचार सुविधाओं का जायजा लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

avatar
Mpnews
collect
0
collect
0
collect
7
मंत्रिगण जिलों में स्वास्थ्य और उपचार सुविधाओं का जायजा लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य जिलों में भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं उपचार की सुविधाओं का जायजा लें। कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रान वेरिएंट से जनता को बचाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करना है। जन-प्रतिनिधि स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

विद्यार्थियों के लिए वैक्सीनेशन के अभियान को प्रदान की जाए गति

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश 15 से 18 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन का डोज लगाकर सभी राज्यों से आगे है। यह वातावरण बनाये रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 3 जनवरी को प्रदेश में विद्यार्थियों के हुए वैक्सीनेशन में सागर में सर्वाधिक वैक्सीनेशन पर प्रसन्नता व्यक्त की। सागर में 58 हजार 803 किशोरों को वैक्सीन डोज लगाए गए। प्रदेश में 3 जनवरी को 10 लाख 32 हजार 996 डोज लगाए गए। यह उपलब्धि लक्ष्य के मुकाबले 86 प्रतिशत है। सागर में 168 प्रतिशत, प्रदेश में दूसरे क्रम पर छतरपुर में 166 प्रतिशत और तीसरे क्रम पर मंदसौर में 133 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है।


collect
0
collect
0
collect
7
avatar
Mpnews