logo
logo
Products 

Mercury Transit: क्या है बुध राशि परिवर्तन और कैसे होगा इस योग से लाभ

avatar
Bajrangi Dham Astro
collect
0
collect
0
collect
0
Mercury Transit: क्या है बुध राशि परिवर्तन और कैसे होगा इस योग से लाभ

Mercury Transit 2022: ज्योतिष के अनुसार कुल नौ ग्रह है और जब भी यह अपनी राशि बदलते हैं, वह किसी ना किसी के लिए कुछ खास परिणाम देकर जाते हैं। ऐसे ही ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 6 मार्च को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। आपको बता दें कि 2022 में इस ग्रह का यह पहला राशि परिवर्तन/Planetary Transit या गोचर होगा। बुध 6 मार्च को शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इस राशि में शनि के गोचर/Saturn Transit का सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन मुख्य रूप से इस गोचर इन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन राशि के लोगों की तार्किक शक्ति और संवाद कौशल बढ़ेगा। आप इस दौरान जरूरी निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। चलिए जानते हैं कौन सी है यह राशियां।



इन राशियों की बदलेगी किस्मत

बुध राशि परिवर्तन (Mercury Enter in Aquarius) से इन राशियों की किस्मत में एक नया मोड़ आने वाला है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में।


मेष राशि: बुध मेष राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। मेहनत का फल प्राप्त होगा जिससे आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आपके संवाद कौशल में सुधार होगा, जिससे आप अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। आपके संबंध अपने भाई-बहनों और दोस्तों के साथ मजबूत होंगे।


वृषभ राशि: इस दौरान बुध वृषभ राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे। अगर आप खुद का काम कर रहे हैं तो यह अवधि आपके लिए विशेष तौर पर लाभकारी साबित होने वाली है। आपके लिए आर्थिक रूप से यह अवधि बहुत लाभकारी साबित होगी। जो लोग प्रॉपर्टी डीलिंग और रियल स्टेट से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।

धनु राशि: इस दौरान ऑफिस में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। प्रमोशन के भी प्रबल योग (Job Promotion Yoga in birth chart) बन रहे हैं। आपके काम की सभी के द्वारा प्रशंसा की जा सकती है। मार्केटिंग और मीडिया क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए यह अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।


Source URL: https://sites.google.com/view/vinaybajrangis/blog/mercury-transit-2022


collect
0
collect
0
collect
0
avatar
Bajrangi Dham Astro