logo
logo
Products 

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे गोरखपुर

avatar
medhajnes001
collect
0
collect
0
collect
9
सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे गोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे गोरखपुर


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे। इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे तक आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सहजनवां जाकर अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।


सूत्रों के मुताबिक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में चल रही कई परियोजनाओं का विगत दिनों निरक्षण किया था, जिसमे कुछेक खामियां पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई थी।


जेल बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्यों की जानकारी लेंगे। देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित वन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यह कार्यक्रम श्री गोरखनाथ मंदिर मुक्ताकाशी मंच में होगा। पर्यावरणविद माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ जाएंगे।


visit : https://medhajnews.in/news/States/Uttar-Pradesh/CM-Yogi-Adityanath-will-go-on-a-two-day-tour-to-Gorakhpur-today

collect
0
collect
0
collect
9
avatar
medhajnes001