logo
logo
Products 
Dofollow links

Anushka Sharma And Virat Kohli Visit: महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती की देखें तस्वीरें

avatar
StackUmbrella
collect
0
collect
0
collect
1
Anushka Sharma And Virat Kohli Visit: महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्म आरती की देखें तस्वीरें

Anushka Sharma And Virat Kohli: इन दिनों भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अलग अलग जगह जाकर भगवान के दर्शन कर रहें हैं पहले वृंदावन की नगरी और आज सुबह महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे हैं। जहां दोनों ने मिलकर सुबह 4 बजे महाकाल की भस्म आरती कर उनका आशीर्वाद लिया।


Anushka Sharma और विराट ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

जिसके बाद विराट ने भक्त की तरह मीडिया के सामने “जय महाकाल” कहा। वही अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्हें महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत ही अच्छा लगा।इस दौरान विराट-अनुष्का करीब डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में ही बैठे रहे। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन कर महाकाल का अभिषेक किया। यहां तस्वीरें देखें।


मैच के बाद महाकाल पहुंचे विराट और Anushka Sharma

दरअसल,भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज में अबतक तीन मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें 2 मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए। वहीं मैच का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।


Anushka Sharma And Virat Kohli: चौथे टेस्ट से पहले विराट और अनुष्का महाकाल के दरबार में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि विराट कोहली टेस्ट फॉर्मेट में लंबे समय से फॉर्म में नहीं चल रहें है और उनका बल्ला भी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में फैंस को यही उम्मीद है कि महाकाल के दरबार में पहुंचे कोहली अब चौथे और निर्णायक टेस्ट में अपने बल्ले से धमाल करेंगे और एक बड़ी पारी खेलेंगे।



आगे पड़े: https://stackumbrella.in/anushka-sharma-and-virat-kohli-mahakal-visit/


collect
0
collect
0
collect
1
avatar
StackUmbrella