logo
logo
Products 

Karnataka MLA के बेटे के घर लोकायुक्त ने मारा छापा, रंगे हाथों पकङे गए रिश्वत लेते, हुई गिरफ्तारी

avatar
StackUmbrella
collect
0
collect
0
collect
2
Karnataka MLA के बेटे के घर लोकायुक्त ने मारा छापा, रंगे हाथों पकङे गए रिश्वत लेते, हुई गिरफ्तारी

Karnataka: गुरुवार को Karnataka के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत को लोकायुक्त द्वारा घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लोकायुक्त ने प्रशांत को साबुन और डिटर्जेंट बनाने मे प्रयोग किए जाने वाले कच्चा माल खरीदने के लिए ठेकेदार से 80 लाख रुपये की मांग करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया। लोकायुक्त द्वारा प्रशांत कुमार को रंगे हाथों 40 लाख रुपयों के साथ पकड़ा गया।


ठेकेदार ने की शिकायत, योजना बना कर रंगे हाथों पकड़ा

जब प्रशांत कुमार ने 80 लाख रुपये की डिमांड रखी तो ठेकेदार ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद लोकायुक्त ने प्रशांत को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। लोकायुक्त ने अचानक सोप और डिटर्जेंट के दफ्तर (KSDL) और प्रशांत के घर छापा मारा, जहाँ से करीब 80 करोड़ रुपये बरामद हुए। प्रशांत कुमार को KSDL के दफ्तर से गिरफ्तार किया गया हैं।


बता दे, प्रशांत कुमार Karnataka के विधायक मदल विरुपाक्षप्पा के बेटे हैं। जो कि कर्नाटक (Karnataka) एडमिनिस्ट्रेटिव के 2008 के बैच के अधिकारी हैं।


Also Read: MP Politics: मध्यप्रदेश में अब किस प्राचीन स्थान का नाम बदलेगी सरकार, कृषि मंत्री ने की बड़ी घोषणा !!



collect
0
collect
0
collect
2
avatar
StackUmbrella