logo
logo
Products 
Dofollow links

“मान मेरी जान (Afrerlife)”: Nick Jonas और King के इस नये वर्शन ने इंटरनेट पर लगायी आग, यहाँ देखें वीडियो

avatar
StackUmbrella
collect
0
collect
0
collect
4
“मान मेरी जान (Afrerlife)”: Nick Jonas और King के इस नये वर्शन ने इंटरनेट पर लगायी आग, यहाँ देखें वीडियो

अमेरिकी गायक और प्रियंका चोपड़ा जोनास के पति Nick Jonas ने हिप-हॉप कलाकार किंग के साथ साथ मिलकर चर्चित गाना “मान मेरी जान” का नया वर्शन बनाया है। जानकारी हेतु बता दूँ कि 2022 में इस गाने का ऑरिजनल ने इंटरनेट पर एक अलग कब्जा कर लिया था।


हिंदी में गाते हुए सुने गए Nick Jonas


रीक्रिएटेड वर्शन में गाने का टाइटल “मान मेरी जान (Afrerlife)” रखा गया है। किंग द्वारा गाए गए हिंदी बोल ठीक वैसे ही रहेंगे बस जोनास की अंग्रेजी बिट इसे और मजेदार बना देगी।


3 मिनट के इस लंबे गाने मे Nick Jonas भी अंतिम क्षण में हिंदी में हुक लाइन, “मान मेरी जान” गाते हुए सुने जाएंगे। गाने को गाने के अलावा, जोनास का योगदान डेविड आर्कराइट, किंग, मिरांडा ग्लोरी, नटानिया लालवानी और पेरिस कार्नी के साथ गाने के बोल लिखने में भी रहा है।


किंग का सपना हुआ साकार


यूट्यूब पर गाने को शेयर करते हुए किंग ने कहा, “एक सच्ची कहानी!! मैं इस दिन को कभी नहीं भूलूंगा! मैं एक दशक से Nick Jonas के संगीत का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। जब बेकन रिलीज हुई थी तब मैं संगीत भी नहीं कर रहा था… लेकिन आधिकारिक रूप से संगीत शुरू करने से पहले ही मैंने निक के साथ काम करना शुरू कर दिया था।


यह मेरी और मेरे सपनों की निजी जीत है। अब गाना/इमोशन सब आपका है #निकफैंस और #किंग्सक्लान ♥️🙏🏾 आइए इसे इस ग्रह के हर कोने तक पहुंचाएं 🌍🧿🤌🏽 और धन्यवाद भाई..आपको बहुत प्यार और शक्ति ♥️🏆।”


आगे पड़े: https://stackumbrella.in/afrerlife-new-version-by-nick-jonas-and-king/

collect
0
collect
0
collect
4
avatar
StackUmbrella