logo
logo
Products 

राहुल गांधी की बेंगलुरु रैली में चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, ‘वोट चोरी’ को बताया संविधान

avatar
Hindustan Uday News
collect
0
collect
0
collect
6
राहुल गांधी की बेंगलुरु रैली में चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, ‘वोट चोरी’ को बताया संविधान

बेंगलुरु: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु रैली में चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ‘वोट चोरी’ को संविधान के साथ धोखा और लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया। महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक चुनाव में गड़बड़ी के आरोप दोहराते हुए राहुल ने चेतावनी दी कि संविधान के खिलाफ काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

राहुल ने सवाल उठाया कि वोटर डेटा पर चर्चा के बीच चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट क्यों बंद कर दी, साथ ही मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार की वोटर लिस्ट साइटें भी बंद होने पर चिंता जताई। उन्होंने पूरे देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

महादेवपुरा सीट का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक करोड़ नए वोट जोड़े गए, जो लोकसभा में शामिल नहीं थे। उनका आरोप था कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने नतीजे बदलने की साजिश रची।

उन्होंने 10 साल की वोटर लिस्ट और चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग जारी करने की मांग की, साथ ही कहा कि कांग्रेस हर हाल में संविधान की रक्षा करेगी, जो बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल और अन्य महापुरुषों की आवाज़ है।

collect
0
collect
0
collect
6
avatar
Hindustan Uday News