Aahana Ashi
The ruling alliance seems to be in better position to list out many things that actually touched the lives of poor and vulnerable section in the state, thanks to various flagship schemes of Modi governments.
Aahana Ashi
From the Author
Aahana Ashi

0

1
Related Articles
Aahana Ashi
The building of community sanitary complexes is in full stream under Swachh Bharat Grameen after it built more than 10 crore household toilets in rural India.

0

2
Techgyan
Techgyan - Discover the Trending technology topic, Latest technology blogs, blogs on technology.
what's the new in Bollywood, PM Kisan update, All schemes of Modi government.

0

Think With Niche
Post Highlightदेशवासियों के जीवन को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल 'जन समर्थ पोर्टल' (Jan Samarth Portal) की शुरुआत की है। इस नेशनल डिजिटल पोर्टल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को लॉन्च किया है। अब लोगों के लिए सरकारी स्कीम के तहत लोन लेना आसान हो जाएगा। जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) सरकारी क्रेडिट योजनाओं को जोड़ने वाला एक वन-स्टॉप डिजिटल पोर्टल है। यह देश में ऐसे पहला पोर्टल है जिसमें लोन देने वाले और लोन लेने वाले सीधे एक-दूसरे से जुड़ते हैं। यह एक पोर्टल 13 क्रेडिट-लिंक्ड सरकारी योजनाओं को एक मंच पर जोड़ता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के लिए सभी योजनाओं को एक मंच पर लाकर सभी योजनाओं की पहुंच को डिजिटल माध्यमों से और आसान बनाना है। उन्होंने ये भी कहा कि हमारे युवा अपनी मनचाही कंपनी आसानी से खोल पाएंगे और वे अपने उद्यम को आसानी से स्थापित कर पाएंगे। यानि यह पोर्टल विभिन्न सेक्टरों के समावेशी विकास और प्रगति Inclusive Growth and Progress को बढ़ावा देगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने जन समर्थ पोर्टल Jan Samarth Portal लॉन्च launch किया है। पीएम मोदी ने कल यानी कि 6 जून को जन समर्थ पोर्टल लॉन्च किया। यह एक कॉमन प्लेटफॉर्म है जिससे लोगों को बैंक लोन Bank loan और कई सरकारी योजनाओं government schemes की जानकारी प्राप्त होगी और लोग घर बैठे कई प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा पायेंगे। यानि प्रधानमंत्री मोदी ने जन समर्थ पोर्टल लॉन्च करके आम लोगों को एक ऐसा मंच दिया है, जहां वे ऑनलाइन लोन Online loan के लिए अप्लाई कर सकते हैं और वह भी 13 सरकारी योजनाओं के तहत। जनता के जीवन को सरल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 'जन समर्थ पोर्टल' (Jan Samarth Portal) की शुरुआत की है। विस्तार से जानते हैं क्या है ये जन समर्थ पोर्टल और इसके क्या फायदे हैं।जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) क्या है? इसकी खासियत यह है कि भारत का कोई भी निवासी इस डिजिटल पोर्टल (Digital Portal) पर 13 सरकारी स्कीम के तहत लोन के लिए आवेदन कर सकता है और सबसे बड़ी बात लोन से संबंधित सभी काम जैसे लोन के लिए आवेदन करना, मंजूरी लेना apply for loan, get approval आदि सभी काम जनसमर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन होंगे। अभी सरकार ने लोन देने के लिए 4 कैटेगरी तय की हैं। इनमें शिक्षा, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजनेस और आजिविका लोन कैटेगरी Agriculture Infrastructure, Business and livelihood loan categories शामिल है। एजुकेशन लोन के लिए 3 स्कीम उपलब्ध हैं। कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी 3 स्कीम हैं, बिजनेस एक्टिविटी के लिए 6 स्कीम और आजिविका के लिए 1 स्कीम उपलब्ध है। पोर्टल पर 125 से ज्यादा ऋणदाता भी हैं जो अलग-अलग योजनाओं के तहत आपको लोन उपलब्ध कराएंगे।कौन कौन सी स्कीम्स हैं शामिल? इसमें निम्न स्कीम्स शामिल हैं-सेंट्रल सेक्टर इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम Central Sector Interest Subsidy Schemeपढ़ो प्रदेश Padho Pradeshएग्री-क्लीनिक एंड एग्री सेंटर्स स्कीम Agri-Clinics and Agri Centers Schemeडॉ. अंबेडकर सेंट्रल सेक्टर स्कीम Dr. Ambedkar Central Sector Schemeएग्रीकल्चर मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर Agriculture Marketing Infrastructureप्राइम मिनिस्टर एम्प्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम Prime Minister Employment Generation Programएग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड Agriculture Infrastructure Fundमुद्रा स्कीम Mudra schemeप्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना Prime Minister Street Vendor Self-Reliant Fund Schemeप्रधानमंत्री मुद्रा योजना एम्पलॉयमेंट स्कीम फॉर रिहैबिलिटेशन ऑफ मैन्युअल स्केवैंजर्स Employment Scheme for Rehabilitation of Manual Scavengersदीनदयाल अंत्योदय योजना- नेशनल रूरल लाइवलीहूड मिशन Deendayal Antyodaya Yojana - National Rural Livelihood Missionस्टैंड अप इंडिया स्कीम Stand Up India Schemeइस योजना का लाभ कोई भी उठा सकता है प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए गए जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) के जरिए लोगों को लोन लेने के लिए सुविधा आसान हो जाएगी। सब काम ऑनलाइन हो जाएंगे। इस पोर्टल का लाभ कोई भी उठा सकता है। आप पोर्टल पर अपनी पूरी डिटेल्स डालकर देख सकते हैं कि आप इस योजना के Eligible हैं या नहीं। सबसे पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी है। इसके बाद आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी जानकारी और दस्तावेज लगाने होंगे जैसे आधार कार्ड, पैन नंबर, वोटर आईडी Aadhar Card, PAN Number, Voter ID आदि। इस प्रोसेस के बाद आप अलग-अलग ऋणदाता के ऑफर्स देख सकते हैं। फिर बैंक सेलेक्ट करके इसके लिए लोन की मंजूरी ले सकते हैं। इसके बाद बैंक से लोन की मंजूरी मिलने के कुछ दिनों बाद आपको लोन मिल जाएगा। साथ ही आप अपनी एप्लीकेशन ट्रैक Application Track कर सकते हैं। यदि मंजूरी मिलने के बाद आपको लोन नही मिल रहा है तो आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यानि आप इसी पोर्टल के जरिए उसकी शिकायत भी ऑनलाइन कर सकेंगे। शिकायत का निपटान 3 दिनों के अंदर हो जाएगा।Tags: prime minister narendra modi, jan samarth portal, government schemesइस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें -

0

You might like



