logo
logo
AI Products 
Leaderboard Community🔥 Earn points

Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इस तारीख को लगेगा

avatar
Bajrangi Dham Astro
collect
0
collect
0
collect
4
Surya Grahan 2022: साल का पहला सूर्य ग्रहण इस तारीख को लगेगा

Surya Grahan 2022: साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं. साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल तो वहीं, दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. यह दोनोँ ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 1 मई को सुबह 4 बजकर 7 मिनट पार समाफ्त होगा. ये ग्रहण मेष राशि (Aries Daily Horoscope) में लगेगा. ये भारत में नहीं दिखाई देगा और ना ही इसका सूतक काल माना जाएगा. ये ग्रहण दक्षिण अमेरिका का दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा.



किन राशियों पर पडेगा असर/Surya Grahan 2022 effect on Zodiac Signs

सूर्य सभी ग्रहों का राजा है और पिता और आत्मा का कारक माना जाता है. सूर्य ग्रहण की स्थिति को शुभ नहीं माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि ग्रहण लगने पर सूर्य पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है. ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है.


वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए ये ग्रहण बहुत शुभ रहने वाला है. इस ग्रहण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है. आपके कई अधूरे काम बनेंगे. इस दौरान किए सारे कार्य फलेंगे. इस दौरान की गई सभी यात्रा लाभदायक होगी. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी ग्रहण शुभ होगा. प्रॉपर्टी में निवेश (Auspicious Time to buy property) करने के लिए अच्छा अवसर है.


कर्क राशि: कर्क राशि के लिए भी ये ग्रहण शुभ रहने वाला है. कार्य में सफलता प्राप्त होगी. मित्रों से लाभ प्राप्त हो सकता है और साथ ही कार्यस्थल और समाज में आपका यश बढ़ेगा. ये ग्रहणकाल आपके भाग्य को भी मजबूत कर सकता है. अपनी योग्यताओं को साबित करने के लिए आगे बढ़ कर किसी भी नई चुनौती का समाधान करने की ज़िम्मेदारी ले सकते हैं. इस दौरान कुछ उच्च अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है.



Also Read: Foreign Travel in birth chart



तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए ये ग्रहण बहुत शुभ रहने वाला है. कार्यस्थल में लाभ होने की संभावना है. नौकरी में कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. साझेदारी के काम में भी मुनाफा मिलने की उम्मीद है. इस अवधि में आप अपने काम को लेकर कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाने में सफल होंगे.


धनु राशि: आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सरकारी नौकरी (Government Job Prediction by Vedic astrology) में कार्यरत लोगों में भी ये ग्रहण शुभ और फलदायक होगा. विदेश में नौकरी प्राप्त करने के मौके प्राप्त होंगे. ग्रहणकाल के दौरान जितना हो सके, मंत्रों का जाप करें. व्यवसाय के विस्तार के लिए कुछ नीतियां बनाने और उन्हें सही ढंग से लागू करे।


Source URL: https://sites.google.com/view/vinaybajrangis/blog/surya-grahan-2022



collect
0
collect
0
collect
4
avatar
Bajrangi Dham Astro