logo
logo
Products 

कुंडली भाग्य फेम Dheeraj Dhoopar के घर गूंजेगी किलकारी, सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर कर दी खुशखबरी

avatar
medhajnes001
collect
0
collect
0
collect
5
कुंडली भाग्य फेम Dheeraj Dhoopar के घर गूंजेगी किलकारी, सोनोग्राफी रिपोर्ट शेयर कर दी खुशखबरी

कुंडली भाग्य के फेम एक्टर धीरज धूपर और अभिनेत्री विन्नी अरोड़ा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। ये खबर सामने आने के बाद पर दोनों ही कपल के फैंस सोशल मीडिया पर खुशी से झूमने लगे हैं, दोनों ही कपल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर इस गुड न्यूज की जानकारी दी है

,इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर धीरज धूपर ने बताया कि दोनों इसी साल पैरेंस बनेंगे। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में आगे लिखा, हम उम्मीद कर रहे हैं, एक छोटा चमत्कार अगस्त 2022!


धीरज धूपर ने कई हिन्दी धारावाहिकों में अभिनय किया है। साल 2017 से ये एकता कपूर की निर्मित धारावाहिक कुंडली भाग्य में क्रिकेटर ‘करन लूथरा’ का किरदार निभा रहे हैं। धीरज धूपर ने 16 नवंबर 2016 को दिल्ली में अभिनेत्री विनी अरोड़ा से शादी की थी। 


मॉडल के रूप में करियर की शुरूआत


धीरज धूपर ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और मारुति सुजुकी, पार्कर, डाबर हनी, सैमसंग गैलेक्सी, वीडियोकॉन मोबाइल जैसे ब्रांडों के लिए सौ से अधिक विज्ञापनों में काम किया। एक्टिंग में आने से पहले धूपर ने फैशन डिजाइनिंग का एडवांस कोर्स किया था। साथ ही एयरलाइन केबिन क्रू मेंबर के रूप में भी काम किया है।



visit ; https://medhajnews.in/news/entertainment/Kundali-Bhagya-fame-Dheeraj-Dhoopar-s-house-will-resonate-Good-News-by-sharing-Pictures

collect
0
collect
0
collect
5
avatar
medhajnes001