

संतान गोपाल मंत्र - ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते । देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत: ।। वैदिक शास्त्रों में उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए अनेक मंत्र जप, तप, अनुष्ठान, हवन, व्रत आदि बताए गए हैं किंतु उन सभी में सबसे ज्यादा सिद्ध, प्रभावी और चमत्कारिक रूप से असर दिखाने वाला मंत्र संतान गोपाल मंत्र होता है। यह प्रभावशाली मंत्र है जो एक स्वस्थ शिशु के जन्म से संबंधित सभी बाधाओं को दूर करता है। संतान गोपाल मंत्र निःसंतान दंपतियों के लिए बहुत उपयोगी मंत्र है । संतान गोपाल मंत्र ऐसे दंपतियों के लिए भी प्रभावी है जो गर्भावस्था के अवधि में गर्भपात या दुर्घटना के किसी भी संभावना को रोकना चाहते है। संतान गोपाल मंत्र गर्भ धारण और एक शिशु के जन्म से जुड़ी सभी कठिनाइयों को समाप्त करता है। संतान गोपाल मंत्र न केवल एक शिशु की सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करता है, लेकिन उसे अच्छे स्वास्थ्य और बुद्धि का आशीर्वाद भी देता है अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें 9889355819/7393898634
वैदिक शास्त्रों के अनुसार, संतान गोपाल मंत्र का जाप एक लाख बार करना फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है एक लाख बार इस मंत्र को जपने से सिद्धि प्राप्त होती है। जीवापोता, स्फटिक या रुद्राक्ष की माला के साथ इस मंत्र का जाप करें। जब इन मंत्रों का जाप पूर्ण हो जाए तब दशांश करें। हवन करने के बाद ब्राह्मणों को दान, दक्षिणा दें एवं भोजन करवाएं। इसके साथ उनका आशीर्वाद लें।
संतान गोपाल मंत्र कब करना चाहिए?
संतान गोपाल मन्त्र का जप श्री कृष्ण जन्माष्टमी अथवा किसी शुभ मुहूर्त में ही प्रारम्भ करना चाहिए।





