

Weight Loss: आज के समय में फिट कौन नहीं रहना चाहता है। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हम बहुत से नुस्खों को आजमाते हैं। सेहत अगर सही है तो ही आप अच्छी तरह से सोच सकते हैं।
सेहत बनाने के लिए हमें अक्सर जंक फूड से बचाव की सलाह दी जाती है। जंक फूड से बचना चाहिए और रोज व्यायाम करना चाहिए यह बात कहीं ना कहीं सही भी है। लेकिन एक फिटनेस ट्रेनर ने दावा किया है कि उसने अपना वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइटिंग नहीं की है, बल्कि उसने रोजाना पिज्जा खाकर वजन कम किया है।
सुनकर थोड़ा अजीब तो लगेगा, लेकिन यह बात सही है। फिटनेस ट्रेनर ने अपनी पुरानी और नई तस्वीर भी शेयर की हैं, जिसमें उसकी बॉडी में साफ तौर पर अंतर देखा जा सकता है। (Weight Loss)
कौन है यह फिटनेस ट्रेनर
लेड बाइवल के मुताबिक, वजन कम करने वाले ट्रेनर का नाम रेयान मर्सर है, जो आयरलैंड के रहने वाले हैं। 34 साल के रेयान ने दावा किया है कि वे 30 दिनों तक एक दिन में तीन बार पिज्जा खाते थे और इसी से उनका वजन कम हुआ है।
रेयान ने तीस दिन तक डेली 10 स्लाइस पिज्जा खाया और ऐसा करके उन्होंने अपना करीब 3.4 किलो वजन कम कर लिया। रेयान ने लोगों को यह दिखाने के लिए ऐसा चैलेंज लिया कि कैलोरी डेफिसिट में रहे बिना और पसंदीदा खाद्य पदार्थों को छोड़ें बिना भी वजन कम किया जा सकता है। (Weight Loss)
आगे पड़े: https://stackumbrella.in/how-this-man-weight-loss-by-eating-only-pizza/





