logo
logo
AI Products 
Leaderboard Community🔥 Earn points

Nokia G22 लॉन्च, सर्विस सेंटर से बनेगी दूरी, जानें क्यों है खास

avatar
StackUmbrella
collect
0
collect
0
collect
3
Nokia G22 लॉन्च, सर्विस सेंटर से बनेगी दूरी, जानें क्यों है खास

Nokia ने अपनी जी-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Nokia G22 है। फोन के साथ ग्राहकों को IFixit होम फिट किट मिलेगी। फीचर्स की बात करें, तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है।


Nokia G22 में मिलेगा IFixit होम फिट किट


नोकिया ने QuickFix डिजाइन वाला स्मार्टफोन Nokia G22 फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन यूजर्स को डिस्प्ले, चार्जिंग पोर्ट और बैटरी जैसे डेमेज कंपोनेंट को आसानी से बदलने के लिए रिपेयरिंग गाइड और किफायती पुर्जों तक एक्सेस देगा। HMD ग्लोबल ने कहा है कि इस स्मार्टफोन का बैक कवर 100% रिसाइकिल प्लास्टिक से बना है और बेहतर बास और शानदार साउंड क्वालिटी के लिए OZO प्लेबैक की सुविधा देता है। डिवाइस वर्तमान में एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के साथ IFixit होम फिट किट मिल रही है।


यह भी पढ़ें: इस मेड इन इंडिया Electric Scooter ने बिक्री के मामले में बनाया नया रिकॉर्ड, कम कीमत में मिलती है ज्यादा रेंज


भारत में लॉन्चिंग की तारीख तय नहीं

Nokia G22 फोन को कंपनी ने 179 यूरो (लगभग 15,700 रुपये) की कीमत पर पेश किया है। फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें Meteor Grey और Lagoon Blue कलर शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने भारत में डिवाइस की उपलब्धता और लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी फोन के साथ दो साल का एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और तीन साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रही है।


आगे पड़े: https://stackumbrella.in/nokia-g22-launched/

collect
0
collect
0
collect
3
avatar
StackUmbrella